Monday, May 13, 2013

प्रश्न --- २५ सामान्य अध्ययन


प्रश्न--बौद्ध धर्म मूलतः अनीश्वरवादी है बौद्ध धर्म के त्रिरत्न कौन-कौन से है
= बुद्ध,धम्म और संघ
प्रश्न—चन्द्रगुप्त मौर्य चाणक्य की सहायता से मगध के राजसिहांसन पर बैठा और मौर्य साम्राज्य की स्थापना की उसने किस ननद शासक को पराजित कर ऐसी उपलब्धि हासिल की
= धनानन्द
प्रश्न—गुप्त सम्राटों ने सबसे अधिक स्वर्ण मुद्राएँ जरी की इन स्वर्ण मुद्राओ को गुप्तकालीन अभिलेखों में क्या कहा गया है
= दीनार
प्रश्न—बाणभट्ट,हर्ष के दरबारी कवी थे इन्होने किन-किन ग्रंथों की रचना की?
= हर्षचरित और कादम्बरी
प्रश्न—चौगान खेलते समय अपने घोड़े की पीठ पर से गिर जाने के ऐबक की मृत्यु(1210) हो गई ,ऐबक का मकबरा कहाँ है...
= लाहोर
प्रश्न—राणा प्रताप ,राणा उदयसिंह का उत्तराधिकारी बना,वह 1572 ई.में मेवाड़ की गद्दी पर बैठा,उसका राज्याभिषेक कहाँ हुआ?
= गोगुन्दा
प्रश्न-- शिवाजी की प्रशासनिक व्यवस्था मुख्य रूप से दक्कनी राज्यों के प्रशासनिक रिवाजों से उधार ली हुई थी,
उसने आठ मंत्री नामजद किये थे,नहे क्या कहा जाता था?
= अष्ट प्रधान
प्रश्न—शिक्षा पर 1854 का चार्ल्स वूड डिस्पेच भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा कहा जाता है,इस वक्त भारत का गवर्नर जनरल कौन थे
= अर्ल ऑफ डलहौजी

No comments:

Post a Comment